गौशाला में आग लगने से गाय झुलसी

चमोली

विकासखंड के मेहलचौंरी ग्राम पंचायत के धारगट उपगांव में गत दिनों गबर सिंह रावत की गोशाला में आग भड़कने से इसमें बंधी गया झुलस गयी। गोशाला में धूंआ उठता देख ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गाय का मूंह एवं कान झुलस गये थे। पशुचिकित्सक डॉ. मनोज ओला, डॉ. मनीष ठकुरी एवं फार्मासिष्ट गंगा सिंह बिष्ट ने पशु का उपचार करने के बाद उसकी हालत में सुधार बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *