जौनसार बावर क्षेत्र के विकास में नासूर बनी जजरेट की पहाड़ी: चुग
विकासनगर।
कालसी चकराता मोटर मार्ग पर नासूर बनी जजरेट की पहाड़ी पर राहुल प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने चिंता व्यक्त की। कहा कि जजरेट की पहाड़ी ने पूरे जौनसार बावर क्षेत्र का विकास रोक रखा है। शुक्रवार सुबह अपने कार्यालय पर पत्रकार वार्ता करते हुए उन्होंने कालसी चकराता मोटर मार्ग पर मुसीबत बनी जजरेट की पहाड़ी को लोगों के लिए मुसीबत बताया। कहा कि लोनिवि के तहत जजरेट में करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद, यहां मार्ग बंद होने की समस्या जस की तस है। जजरेट को लेकर उन्होंने भाजपा सरकार पर भी तंज कसे। कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने जजरेट की समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया था। भाजपा ने जजरेट में पुल का निर्माण का मार्ग बंद होने की समस्या के समाधान की बात कही थी। लेकिन, वर्तमान तक भी यहां पुल निर्माण नहीं हो सका है। जिससे जजरेट में मार्ग बंद होने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। लेकिन, जल्द ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी, जिसके बाद जौनसार बावर क्षेत्र की इस गंभीर समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा। क्योंकि, प्रदेश का विकास मात्र कांग्रेस ही कर सकती है।
