धनौरी में बिना आदेश बंद हुई दुकानें
रुडकी
सरकार की गाइड लाइन के तहत शाम सात बजे बाद नाइट कर्फ्यू रहा और दोपहर दो बजे के बाद अधिकतर दुकानें बंद नजर आयी। दोपहर के बाद बाजार बन्दी के आदेश नगरीय क्षेत्रों के लिए थे। जबकि धनौरी ग्रामीण इलाके में आता है लेकिन क्षेत्र के लोगों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दुकानें बन्द रखीं और घरों से बाहर लोग कम ही निकले। धनौरी के भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी सुबह से ही आवाजाही कम दिखाई दी। चौकी प्रभारी यशवन्त सिंह खत्री ने बताया कि लोगो को संक्रमण से बचाने के लिए मास्क, सेनेटाइजर, सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा गया है। ग्रामीण क्षेत्र में बाजार बन्दी को लेकर अभी उनके पास कोई आदेश नहीं आया है। आदेश मिलने पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
