मिल प्रबंधन और बैंक कर्मियों पर मुकदमा दर्ज

 

-1750 किसानों के खातों से क्रॉप लोन निकालने के आरोप

रुडकी

इकबालपुर शुगर मिल प्रबंधन और बैंक अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 1750 किसानों के खातों से क्रॉप लोन निकालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसान नेता पदम सिंह ने 27 फरवरी को एसएसपी हरिद्वार को शिकायती पत्र देते हुए इकबालपुर शुगर मिल तथा इकबालपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा 1750 किसानों के दस्तावेज लेकर खाते से धोखाधड़ी करते हुए 2007- 8 में 36.50 करोड़ का क्रॉप लोन लेने के मामले में कार्रवाई करने की मांग की गई थी। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। इकबालपुर चौकी इंचार्ज मोहन कठैत मामले की जांच कर रहे थे। जांच अधिकारी ने बताया कि जांच में पाया गया कि 2007-8 में केसीसी योजना के अंतर्गत संबंधित किसानों को गन्ने की फसल हेतु बीज,कीटनाशक आदि ऋण दिया जाना था। जिसकी राशि 3 लाख रुपये तक की थी। जिस पर मिल प्रबंधन द्वारा किसानों की पहचान व मय संपत्ति विवरण इकबालपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक को उपलब्ध कराई गई और किसानों के खाते खुलवाए गए। अलग- अलग लोन स्वीकृत कर किसानों के खाते में स्थानांतरित की गई। उसके बाद इकबालपुर शुगर मिल के खाते में राशि स्थानांतरित कर दी गई। किसानों से इस मामले में पूछताछ की गई तो किसानों ने संबंधित खाते खोलने व उनके खातों से धनराशि स्थानांतरित होने की कोई जानकारी नहीं थी। प्रारंभिक जांच के आधार पर 1750 के नाम पर क्रॉप लोन लेने के संबंध में तत्कालीन मिल प्रबंधन तथा इकबालपुर पंजाब नेशनल बैंक शाखा अधिकारी एवं कर्मचारीयो के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मुकदमे के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *