फोन पर बात कर रहे व्यक्ति से बाइक सवार ने फोन छिना
रुडकी
बाइक सवार बदमाश ने नहर पटरी पर फोन पर बात कर रहे एक व्यक्ति से फोन छीन लिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश वहां से फरार हो गया। तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी पुलिस ने खंगालने शुरू कर दिए हैं। कुछ संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। सिविल लाइंस कोतवाली ए 1 आर्यन अपार्टमेंट जादूगर रोड निवासी नितिन गर्ग ने बताया कि वह मंगलवार रात करीब आठ बजे फोन पर बात करते हुए नहर पटरी की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से बाइक सवार आ धमका और अचानक फोन छीन लिया। एकाएक हुई घटना से डर गया। शोर मचाने पर कई राहगीर वहां आए। उन्होंने बाइक सवार बदमाश को पकडऩे का प्रयास भी किया, लेकिन बाइक सवार बदमाश वहां से फरार हो गया। इंस्पेक्टर राजेश साह ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी पुलिस खंगाल रही है। कुछ संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
