50 नौनिहालों को पाठ्य सामग्री वितरित

विकासनगर। सेवा भारती के शंकरपुर स्थित केंद्र में मंगलवार को हंस फाउंडेशन की ओर से 50 नौनिहालों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। फाउंडेशन की ओर से अन्य संसाधन मुहैया कराए जाने का आश्वासन भी दिया गया। सेवा भारती के विभाग संगठन मंत्री देवराज ने बताया कि संस्कार केंद्र गरीब और झुग्गी बस्तियों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है। इसके साथ ही नौनिहालों को संस्कार और संस्कृति की जानकारी भी दी जा रही है, जिससे गरीब बस्तियों के बच्चे भविष्य में अपने जीवन स्तर में सुधार ला सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा पर सभी बच्चों का समान अधिकार है, लेकिन संसाधनों के अभाव में झुग्गी बस्तियों में रहने वाले बच्चे प्राथमिक और जूनियर स्तर की शिक्षा से भी वंचित रह जाते हैं। संस्कार केंद्र बच्चों को शिक्षित करने के साथ ही उनके अभिभावकों को भी शिक्षा के प्रति जागरूक कर रहा है। इसी का कारण है कि क्षेत्र के अलग अलग संस्कार केंद्रों में दो सौ के करीब बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस दौरान किरन सैनी, केसपाल सैनी, कोमल, मिस्टी, सुजीत कुमार, वैष्णवी, रीना, सीमा, काजल, सुमित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *