स्वीप कार्यक्रम के तहत दिलाई मतदाताओं को शपथ
पौड़ी।
विधान सभा चुनाव को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। रविवार को जिला पर्यटन विकास कार्यालय में हुए कार्यक्रम में सहायक नोडल स्वीप खुशाल सिंह नेगी और डिस्ट्रिक्ट दिव्यांग आइकॉन कांता प्रसाद ने युवाओं व कर्मचारियों को शपथ दिलाकर संकल्पत्र मतदान पेटी में डाला। कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य वोट का प्रयोग निष्पक्षता, बिना प्रलोभन के सही उम्मीदवार का चुनाव करना है। कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा मतदाताओं को इससे प्रेरणा मिलेगी। कहा कि जिन लोगों ने अभी तक निर्वाचन फार्म नहीं भरे हैं उन्हें जागरूक करना जरूरी है। जिससे समय पर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सके।
