अभाविप का अभ्यास वर्ग सम्पन्न

नई टिहरी।

भारतीय विद्यार्थी परिषद का दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग घनसाली के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सम्पन्न हुआ। अभ्यास वर्ग में करीब 90 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया। विभाग ससंयोजक मुख्य वक्ता संदीप भट्ट विभाग ससंयोजक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता सेवा का एक माध्यम है, और अभाविप नेतृत्व की पाठशाला है। अभ्यास वर्ग में आये छात्रों से सदस्यता अभियान चलाने और संगठन में अधिक से अधिक युवा वर्ग को जोड़ने पर जोर दिया गया। बैठक में आगामी कार्यों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। मौके पर जिला संयोजक सचिन सजवाण, अंजली चौहान, अमित धनोला, अभिषेक गैरोला, विपुल रांगड़ आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *