गौरा शक्ति ऐप महिला सुरक्षा के लिए जरूरी

विकासनगर। थाना पुलिस की ओर से कालसी कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गोष्ठी आयोजित कर एक कदम महिला सुरक्षा की ओर अभियान की जानकारी दी गई। बताया कि सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए गौरा शक्ति ऐप शुरू किया है। जिसकी जानकारी होने से महिलाओं को आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षा मिल सकती है। महिलाओं को जानकारी देते हुए दरोगा हेमा बिष्ट ने कहा कि समाज में लैंगिक भेदभाव करना उचित नहीं है। महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता अर्जित कर रही हैं, लेकिन समाज में अभी भी महिला हिंसा का दौर जारी है। महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए गौरा शक्ति ऐप लांच किया गया है। इस ऐप पर महिलाएं अपनी पूरी जानकारी डाउनलोड कर सकती हैं। कार्यस्थल, नियोक्ता का नाम समेत अन्य जानकारी ऐप के माध्यम से सीधे सरकार के पास मौजूद होगी। महिलाओं के साथ अप्रिय घटना होने पर त्वरित सहायता मुहैया होगी। एसआई बिष्ट ने कहा कि उच्च शिक्षित महिलाओं को इस ऐप की जानकारी अन्य महिलाओं को देने की सलाह दी। साथ ही बताया कि पुलिस महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को कम करने के लिए कानूनी कार्रवाई के साथ ही जागरूकता अभियान भी चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *