यात्रा को लेकर पुलिस उपाधीक्षक ने ली अगस्त्यमुनि में बैठक

रुद्रप्रयाग। थाना अगस्त्यमुनी में पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल द्वारा सामुदायिक संपर्क समूह (सीएलजी) के साथ केदारनाथ धाम यात्रा की व्यवस्थाओं के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि यात्रा काल में जाम से निजात दिलाने की ठोस व्यवस्था की जाएगी और स्थाई रूप से वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं, उनको भी हटाकर पार्किंग में रखा जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की है कि दुकानों का सामान सड़क के किनारे नालियों में ना रखें। इससे पैदल चलने वालों को दिक्कत होती है और जाम भी लगता है।
बैठक में सदस्यों द्वारा सुझाव दिया गया कि अगस्त्य क्रीड़ा मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की जाए। बाजार में पेयजल और शौचालय की व्यवस्था की जाए और सड़कों की स्थिति में सुधार की जाए। पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि वे प्रशासन को समस्याओं पर अपनी रिपोर्ट प्रेषित करेंगे, ताकि समय रहते उनका निदान संबंधित विभाग और प्रशासन कर सके। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाएं। कहा कि होटलों में अनिवार्य रूप से यात्रियों के पहचान पत्र की छाया प्रति रखकर रजिस्टर मेंटेन किया जाए। टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों से उन्होंने अपेक्षा की चिह्नित स्थान पर ही अपने वाहन खड़ा करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें। इस मौके पर थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि राजीव चौहान, व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन बिष्ट, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष रमेश आर्य, पूर्व प्रधान कुंवर लाल आर्य, माधुरी नेगी, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *