शहीद राज्य आंदोलनकारियों को किया याद

ऋषिकेश।

रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को याद किया गया। वक्ताओं ने शहीदों से सीख लेने का आह्वान किया।
शनिवार को देहरादून रोड़ स्थित गोपालकुटी में राज्य आंदोलनकारियों ने कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में पहुंची मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि राज्य निर्माण के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों की कुर्बानियों को सदैव याद रखा जाएगा। वर्ष 1994 की काली रात मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे पर खाकी ने आंदोलनकारियों पर जो कहर ढाया था, उसके जख्म शायद ही कोई भूल पाएगा। उत्तराखंड को देश का आदर्श राज्य बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर काम करना है। इसी के अनुरूप मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नीतियां भी बना रहे हैं। कार्यक्रम में वेदप्रकाश शर्मा, बलवीर नेगी, डीएस गुसाईं, राजपाल खरोला, रामेश्वरी चौहान, आर एस भंडारी, कमला नेगी, गंभीर मेवाड़, डीएस नेगी, वीरेंद्र शर्मा, महेंद्र बिष्ट ,प्रेमा नेगी, कुसुम लता शर्मा, शांति देवी नौटियाल, सरोजिनी थपलियाल, चंदन पवार, पुष्कर रावत, पुष्पा पंथ, दर्शनी रावत, रोशनी खरोला, पुष्पा पुंडीर, मंगलेश्वर डंगवाल, मुन्नी ध्यानी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *