अकीदतमंदों ने दूसरे जुमे की नमाज अदा कर अमनोचैन की दुआएं मांगी
सहारनपुर
मुकद्दस माहे रमजान के दूसरे शुक्रवार पर मुसलमानों ने पूरी अकीदत के साथ नमाज अदा देश में अमनो चैन व भाईचारे की दुआएं की गयी।
इस दौरान सोशल डिस्टेंस, मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया गया। जामा मस्जिद के इमाम कारी अरशद गोरा ने कहा कि कोरोना महामारी दौर है। गत शुक्रवार को जुमे के दिन भी लोगों से अपील की थी कि अपने मोहल्लों व अपने घरों के आसपास जुमे की नमाज अदा करें। जमा मस्जिद में ज्यादा भीड़ ना करें। सरकार द्वारा कोरोना के बारे में जो भी गाईड लाइन जारी की गई है उसका पालन करें। आज भी सभी लोगों से अपील की गई है कि सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखें। मास्क लगाएं और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। जामा मस्जिद के अलावा शहर कुतबशेर मस्जिद, इस्लामियां इंटर कॉलेज, घंटाघर वाली मस्जि,द पुल कम्बोहान, खाता खेड़ी सहित जनपद के तमाम इलाकों में जुमे की नमाज पूरी अकीदत के साथ अदा की गई। नगर निगम द्वारा जुम्मे के दिन साफ सफाई की खास व्यवस्था की गई थी। मस्जिदों के आसपास सैनिटाइज कराकर, चूने का छिड़काव किया गया था।नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देशन में नगर निगम का पूरा अमला शुक्रवार की सुबह से ही व्यवहार बनाने में जुटा रहा।
