कृषि वैज्ञानिकों ने गन्ने रोग से बचाने के टिप्स दिए

ऋषिकेश। गन्ने की फसल को उन्नत और रोग रहित बनाने के लिए गन्ना विकास विभाग प्रयासरत है। सोमवार को कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को गन्ने में होने वाले रोगों और इससे बचाव के लिए कीटनाशकों के बारे में जानकारी दी। सोमवार को कान्हरवाला में गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र में बैठक हुई। बैठक में काशीपुर गन्ना शोध केंद्र से पहुंचे वैज्ञानिक प्रमोद कुमार ने उन्नतशील प्रजाति का गन्ना लगाए जाने की सलाह देते हुए बताया कि अधिक उपज के लिए गन्ना बुवाई के लिए नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल किया जाए। इसके अलावा समय पर कीटनाशकों का प्रयोग कर गन्ने को रोगों से बचाया जाए। ढकरानी कृषि केंद्र से पहुंचे उपनिदेशक डॉ. संजय राठी ने किसानों को जमीन में लगातार नमी रखने और जरूरत पड़ने पर उर्वरकों का प्रयोग करने की सलाह दी। मौके पर कान्हरवाला के पूर्व प्रधान नरेंद्र नेगी, काशीपुर गन्ना शोध केंद्र के राजेश कुमार, गन्ना विकास निरीक्षक श्रीपाल सिंह, शैलेंद्र सिंह, महेश दत्त, नागेंद्र राणा, सुनील कुमार, बचन सिंह, अर्जुन सिंह, बलवीर सिंह, शशि गिरी, अयूब अली आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *