दुपहिया में तीन सवारी बैठाने पर बाईक सीज


अल्मोड़ा

एसएसपी रामचंद्र राजगुरु द्वारा जनपद के समस्त थाना, चौकी प्रभारियों, निरीक्षक, उपनिरीक्षक यातायात व इंटर सेप्टर प्रभारी को जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु लगातार चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। गुरुवार को यातायात निरीक्षक गणेश सिंह हरड़िया के नेतृत्व में इंटरसेप्टर प्रभारी अयूब अली द्वारा चेकिंग के दौरान रघुनाथ सिटी मॉल के पास बाईक संख्या यूके04के- 0760 का चालक मुकेश सिंह बिना कागजात, बिना लाईसेंस के बाईक में तीन सवारी बैठाकर यातायात नियमों का उल्लघंन करते हुए पाया गया। यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए बाईक को सीज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *