नायब तहसीलदार ने किया मौके का स्थलीय निरीक्षण
जगदीशपुर।
स्थानीय विकास क्षेत्र स्थित पूरे लाला ईश्वरी दास मजरे मिश्रौली ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने रोड पर बोर्ड लगाकर चुनाव में मतदान के बहिष्कार करने का आरोप में विरोध किया था, उच्च अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हैं शुक्रवार को नायब तहसीलदार जगदीशपुर बलबीर सिंह ने मौके का मुआयना कर मामले की जांच की,
नायब तहसीलदार जगदीशपुर ने बताया कि ग्रामीणों की सड़क की समस्या जायज है लेकिन गांव के एक एक छोर पर गांव के लोगों के निजी खाते की जमीन है जिसमें से होकर रास्ता दिया जाय तो अंडर पास तक पहुंचा जा सकता है, और दूसरे छोर पर रेलवे की जमीन पड़ती है जो मुख्य मार्ग को जोड़ती है, नायब तहसीलदार ने कहा कि ग्रामीणों के आने जाने के लिए जहां तक संभव था वहां तक सड़कों का निर्माण पूर्व से ही बना है, कुछ मीटर की दूरी में जहां पर सड़क नहीं बनी है, वहां पर जिन गांव के लोगो के खाते की निजी जमीन पड़ती है उनसे बातचीत की जा रही है, और जिस हिस्से में रेलवे की जमीन पड़ती है उसके लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रस्तुत कर समस्या का समाधान किया जाएगा, ।
