कोविड किट किया गया वितरित

 अमेठी।
  विदित हो कि जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर जिला होम्योपैथिक अधिकारी की टीम जिले के विभिन्न विद्यालयों, सरकारी संस्थानों में आयुष मेले का आयोजन हो रहा है। विदित हो कि राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा प्रभारी गौरीगंज  डॉ सुरेश कुमार ‘‘आयुष आप के द्वार‘‘ के तहत प्राथमिक विद्यालय असैदापुर व डी आर इण्टर कालेज टिकरिया में पोषण माह की थीम पर राष्ट्रीय पोषण माह  शिविर आयोजन किया। इस अवसर पर बच्चों को ज्वार, बाजरा, जौ, मक्का  फलो सब्जियों  आदि के सेवन से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। असैदापुर शिविर  में 124 व डी आर मेमोरियल इंटर कालेज में 600 छात्र, छात्राओं, अध्यापकों व अभिभावकों को कोरोना किट का वितरण किया गया। 20 बच्चो को सीएएलसी फास, एफईआर फास व कृमिनाशक दवा का वितरण किया गया। बच्चो को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में कोरोना किट वितरित किया गया। कैम्प के दरम्यान 46 रोगियों को स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गयी।इस मौके पर अशोक कुमार शुक्ला, सगीर अहमद, अखिलेश मिश्रा, राजकुमार उपाध्याय, शिवकुमार त्रिपाठी, प्रधान श्रीराम, समाजसेवी रामकेवल यादव आदि सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *