बालागंज में बड़े मंगल पर लोगों क ो वितरण किया राशन,मास्क सेनीटाइजर
लखनऊ
राजधानी के चौक क्षेत्र के बालागंज के पूर्व नामित पार्षद समाजवादी पार्टी के अजीत सिंह ने कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत बड़ा मंगल के उपलक्ष में लोगों को राशन ,सेनीटाइजर,मास्क लोगों को वितरित किया ।सिंह ने का कहना है कि नर सेवा ,नारायण सेवा का प्रण के साथ लोगों की हर संभव कोरोना काल में लोगों की सहायता में निरंतर प्रयासरत है । कहा विश्व मे फैली करोना महामारी के दौरान देश व प्रदेश व राजधानी मे घोषित लाकडाउन होने से क्षेत्र में गरीबो व जरुरतमंद को खाने पीने से लेकर घरो मे सैनेटाईज व सेनेटाईजर मास्क आदि का लगातार कार्य समाजवादी पार्टी के पूर्व नामित पार्षद अजीत सिंह के द्वारा किया जा रहा है। सिंह ने बताया समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार उन परिवारों को मदद की जा रही है जहाँ सरकार व प्रशासन से कोई भी उनकी मदद नही कर रहा है हम उन्ही के लिये निरंतर सैनेटाईजर व जरुरतमंद लोगो को राशन व सैनेटाईजर,मास्क का भी निरंतर वितरण कर रहे हैं ।इस पुनीत कार्य मे सभी सहयोगियों में आनन्द चौहान,विकाश वर्मा ,राजू तिवारी,ज्ञान ,आशीष तिवारी,रमन सिंह,रवी अरोड़ा,पवन ,आशीष आदि लोग शामिल रहे।
