विद्यालयों से आए मेधावियों को हिन्दू जागरण मंच ने किया  सम्मानित ।

उन्नाव।

हिन्दू जागरण मंच द्वारा  निराला प्रेक्षागृह में पूर्वनियोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में कार्यक्रम का शुभारंभ वेदमन्त्रों से आचार्यों के समूह द्वारा विधिवत शुरू किया गया जिससे प्रेक्षागृह का माहौल जीवंत हो उठा व श्रोता मंत्रमुग्ध रहे , अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से मेधावी बच्चों ने अपनी मेधा का शानदार प्रदर्शन किया पूरे दिन कार्यक्रमों में कुल 65 विद्यालयों ने सहभाग किया जिसमे प्रश्न मंच गीता पाठ, रामचरितमानस सस्वर पाठ, काव्यपाठ, लोकगीत,संगीत विद्या की प्रस्तुति जैसे कार्यक्रमों में 120 टीमों के माध्यम से सहभागिता रही। प्रश्न मंच के कार्यक्रम में 40 में से शानदार प्रदर्शन लगभग 25 टीमों का रहा जिनके जवाब शत प्रतिशत सही रहे।रास्ट्रभक्ति गीत प्रतियोगिता में एसवीएम इंटर कॉलेज पूरन नगर, बेनहर इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज संयुक्त रूप से द्वितीय व अटल बिहारी इंटर कॉलेज तृतीय स्थान पर रहे। रामचरितमानस सस्वर पाठ में एसवीएम एबी नगर प्रथम, डीपीएस अकरमपुर द्वितीय, श्याम कुमारी सेठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें पुरस्कृत किया गया। गीतापाठ में एसवीएम आवास विकास ने प्रथम, एसवीएम इंटर कॉलेज एसबी नगर ने द्वितीय व एसवीएम इंटर कॉलेज सिविल लाइन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसके साथ ही मुख्य अतिथि संत रामचंद्र दास जी ने अपने लगभग एक घण्टे के उद्बोधन में कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की व विमल द्विवेदी सहित पूरे आयोजक मंडल व बच्चों को अपना अशीर्वाद दिया उन्होंने नई पीढ़ी को पुनः भारत को विश्वगुरु बनाने की मुहिम में शामिल होने का आवाहन किया, सभी अतिथियों व निर्णायक मंडल साथ ही विद्यालयों का सम्मान हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री व प्रभारी विमल द्विवेदी ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की व समस्त प्रतिभागी विद्यालयों सहित सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूट स्थित तुलसीपीठ के उत्तराधिकारी के आचार्य रामचंद्र दास महाराज पधारें साथ ही पूज्य संत भास्करानंद जी , पूज्य संत राम स्वरूप ब्रहमचारी,आदि कई पूज्य संत उपस्थित रहे कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि संघ प्रांत प्रचार प्रमुख डा.अशोक दुबे, जिला प्रचारक जीतेंद्र ,सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पांडेय सहित अनेक गणमान्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का संचालन अनिरुद्ध सौरभ ने किया। इस मौके पर सत्येंद्र शुक्ला, अवधेश दीक्षित प्रभात सिन्हा निशांत शुक्ला, मंच के जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी, धमेन्द्र शुक्ला सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *