काकादेव,फजलगंज और सीसामऊ क्षेत्र में अंजाम दी गई चार वारदातों का हुआ खुलासा

 

कानपुर।

 शहर की सीसामऊ पुलिस और क्राइम ब्रांच ने जरीब चौकी रेलवे क्रासिंग से तमिलनाडु एवं महाराष्ट्र के रहने वाले एक अन्तर्राज्यीय गैंग को गिरफ्तार किया है। जो कि देश के अलग-अलग राज्यों के भीड़भाड़ वाले स्थानों बाजारों में बेहद शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम देते थे। अभियुक्तों से पूछताछ में बीते 20 दिनों के अंदर थाना काकादेव,फजलगंज और सीसामऊ क्षेत्र में अंजाम दी गई चार वारदातों का भी खुलासा हुआ है। घात लगाकर गुलेल से कार का शीशा तोड़ना और फिर माल पार कर देना। कुछ इसी अंदाज में वारदात करने वाले नायडू गैंग के पांच सदस्यों को पुलिस ने दबोचा है।
बीते दिनों सीसामऊ थाना क्षेत्र में उन्नाव से आए एक व्यापारी की एक्सयूवी कार का शीशा गुलेल से तोड़कर उससे एक बैग गैंग ने पार कर दिया था। जिसमें एक सोने की चेन व कुछ नकदी दी। तब यह गैंग सीसीटीवी में दिख गया था। तब से पुलिस इनकी तलाश में थी और इन्हें शुक्रवार को जर्रीब चौकी क्रासिंग के पास से पकड़ लिया गया।
पकड़े गए गैंग के सदस्य वेंकटेश 2018 में भी उन्नाव से जेल जा चुका है। इसकी फोटो जब सीसीटीवी में कैद हुई तो पुलिस इसकी तलाश में जुट गई और गैंग के पांच सदस्यों को पुलिस ने दबोच लिया।
सीसामऊ पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने वेंकटेश सुब्रह्मण्यम नायडू निवासी वाकेपाडा थाना नवापुर जिला नन्दुरवार महाराष्ट्र,मुत्तु पुत्र निवासी तिरूवेनरूम्बुर,त्रिचरापल्ली,तमिलनाडु,नागार्जुन पुत्र निवासी तिरूवेनरूम्बुर, त्रिचरापल्ली,तमिलनाडु,महिला सुभलू बाबूनायडू पत्नी निवासी 4 स्ट्रीट गांधीनगर तिरूवेनरूम्बुर,त्रिचरापल्ली, तमिलनाडु,महिला सेलवि बालू नायडू निवासी वाकेपाडा थाना नवापुर जिला नन्दुरवार महाराष्ट्र मूल पता तिरूवेनरूम्बुर ,त्रिचरापल्ली,तमिलनाडु को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने शातिरों के पास से 56100 रूपये नकद,एक चेन पीली धातु,पीली व सफेद धातु के जेवरात,एक लैपटाप,दो गुलेल व अपराध में प्रयोग किये जाने वाले छर्रे बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *