शार्ट सर्किट से गोदाम में लगी आग
हरिद्वार
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के पूजा पुल के पास इलेक्ट्रॉनिक के गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग में एसी फ्रिज समेत अन्य सामान के गत्ते जल गए। गनीमत रही कि आग फेल नहीं पाई। अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। उससे पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। ऊंचा पुल के पास सुरेश तनेजा की तनेजा एजेंसी के नाम से इलेक्ट्रानिक का गोदाम है। शुक्रवार की दोपहर गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगनी शुरू हो गई। धुंआ उठाता देखकर अग्निशमन मायापुर को घटना की सूचना दी गई। जब तक अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक आग पर काबू पा लिया गया। आग लगते ही गोदाम व शोरूम में मौजूद कर्मचारियों ने आग पर पानी डालना शुरू कर दिया और आग पर काबू पाया। सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी थी आग पर काबू पा लिया गया था।
