नई शिक्षा नीति की बताई उपयोगिता
पिथौरागढ़। केंद्रीय विद्यालय में प्राचार्या कमला निखुर्पा ने नई शिक्षा नीति को लेकर पत्रकार वार्ता की। प्राचार्या निखुर्पा ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति बच्चों के लिए काफी उपयोगी है। आधुनिक परिवेश में बच्चों को सीखने की क्षमता विकसित होगी। इस दौरान परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए विद्यार्थियों के गीत को दिखाया गया। इस दौरान अशोक ओझा,जगदीश पांडे,शैलेष गुप्त,आशा जोशी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
