केएमवीएन कर्मियों ने गांधीवादी तरीके से पौध लगाकर किया आंदोलन


पिथौरागढ़। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मियों ने गांधीवादी तरीके से पेड़ लगाकर आंदोलन किया। इस दौरान उन्होंने दो सूत्रीय मांगें रखी। निगम के आवास गृह निजी हाथों में नहीं दिए जाने की मांग की गई। गुरुवार को 8वें दिन भी निगम के कर्मचारियों ने सत्याग्रह जारी रखा। आवास गृह, गैस एजेंसी सहित अन्य इकाइयों के परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौध का रोपण किया गया। गुरुरानी ने कहा कि निगम कर्मचारियों ने सभी जनपदों से मुख्यमंत्री को अपनी 2 सूत्रीय मांग का ज्ञापन भेजा है। कहा कि सीएम से पर्यटन विकास परिषद की तरफ निकाली गई निविदा को निरस्त करने के साथ दोनों निगमों के किसी भी आवास गृह को निजी क्षेत्र में नहीं देने की मांग की गई है । शासन स्तर पर 12 अप्रैल को हुए समझौते के तहत संविदा कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन देने की भी मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *