बारिश के चलते निर्माणाधीन नाली ढही

 

हरिद्वार। श्यामपुर में हरिद्वारी सड़क किनारे बन रही नाली बारिश के चलते धराशायी हो गई। छह माह पहले से शुरू हुए हरिद्वारी सड़क किनारे नाली का निर्माण आज भी अधर में है। ग्रामीणों के घरों के सामने नाली खोद डाली। ठेकेदार और विभागीय लाहपरवाही के कारण नाली का तत्काल निर्माण नहीं किया गया। जैसे ही नाली के निर्माण शुरू हुआ तो रात को हुई बारिश से यह ढह गई। ग्रामीण शहजाद, सानू अंसारी, तौकीर का आरोप है कि घरों के सामने पांच फिट गहरी नाली जान लेवा बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *