झूठी सूचना देने पर 5हजार का चालान काटा
पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र में एक व्यक्ति को पुलिस को झूठी सूचना देना महंगा पड़ा। पुलिस के मुताबिक सचिन चंद नामक व्यक्ति ने हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर जानकारी दी कि उनके गांव में कुछ लोगों लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पाकर जाजरदेवल पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां ऐसा कुछ नहीं मिला। थानाध्यक्ष प्रकाश पांडेय ने झूठी सूचना देने के आरोप में संबंधित का पांच हजार का चालान काटा है।
