महिला के खाते से 1.05 लाख रुपये ठगे

देहरादून। साइबर ठगों ने महिला के बैंक खाते से 1.05 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। धोखाधड़ी निकिता पत्नी अरुण कुमार मूल निवासी जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के साथ हुई। वह प्रेमनगर क्षेत्र में रहती हैं। बीते 31 जुलाई को एक पार्सल मिला। क्यूआर कोड स्कैन कर पेमेंट की। इसके बाद उनके खाते से पहले पांच हजार और फिर एक लाख रुपये कट गए। प्रेमनगर थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *