संयुक्त निदेशक ने गौशाला का निरीक्षण किया


नई टिहरी। संयुक्त निदेशक व मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी टिहरी डॉ. आशुतोष जोशी ने देवप्रयाग के बागी गांव में भागीरथी तट स्थित बनी गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला में निराश्रित गायों की संख्या और चारा व्यवस्था की उपलब्धता को भी देखा। संयुकत निदेशक ने गोशाला के सेटअप की जानकारी लेते हुये, संचालकों से गोशाला की क्षमता बढ़ाने को कहा। गोशाला संचालकों ने उन्हें बताया कि गोशाला विस्तारीकरण की प्रक्रिया से संबंधित पत्रावली शासन स्तर पर विचाराधीन है, शासन से स्वीकृति मिलते ही गोशाला को और भव्य बनाया जाऐगा। संचालकों ने कहा कि गोशाला में निराश्रित गोवंश के गोबर और गोमूत्र को उपयोग में लाने का कार्य भी शुरू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *