पुस्तकालय से जुड़ी मांगों को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के छात्र संघ उपाध्यक्ष रोबिन सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने बिड़ला परिसर में पुस्तकालय से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान बिड़ला एवं चौरास परिसर में पुस्तकालय एवं रीडिंग रूम रविवार को भी खोले जाने, नए रीडिंग रूम बनाए जाने, पुस्तकालय में लॉकर व वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराने, साइबर लाइब्रेरी व ई-लाइब्रेरी की सुविधा दिए जाने, रीडिंग रूम एवं पुस्तकालय में पर्याप्त एसी, कूलर, पंखे, वाटर कूलर एवं प्यूरीफायर की सुविधा छात्रों को दिए जाने की मांग की।
