गोर्खा राइफल्स ने मनाया स्थापना दिवस

देहरादून। गोर्खा राइफल्स 5/4 की ओर से शुक्रवार को स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विजयपुर हाथीबड़कला नया गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वक्ताओं ने गोर्खा राइफल्स से जुड़े इतिहास पर प्रकाश डाला। वीरांगनाओं को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संगठन के अध्यक्ष खेम बहादुर गुरूंग ने बताया कि गोर्खा राइफल्स 5/4 की स्थापना एक जनवरी 1963 को अंबाला में हुई थी। उस समय कमांडिंग ऑफिसर ले.कर्नल रंजीत सिंह चंदेल और सूबेदार मेजर श्री प्रसाद गुरूंग थे। उन्होंने बताया कि 1965 और 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में गोर्खा राइफल्स ने अपना पराक्रम दिखाया। उस दौरान पलटन को उत्कृष्ट कार्य के लिए सेनाध्यक्ष प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा भी विभिन्न अवार्ड पलटन को प्रदान किए गए। इस दौरान सेवानिवृत कर्नल बीएस खत्री, सुबेदार तेजू थापा, ऑनरेरी कैप्टन मदन सिंह थापा, अनिल कुमार थापा, सीबी थापा, हवलदार धीरेंद्र बीर लामा, नायब सुबेदार हरी क्षेत्री, सुबेदार जगमोहन सिंह थापा, सुबेदार श्याम सिंह थापा, नायब सुबेदार गोविंद सिंह गुरूंग, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन गोरखा राइफल्स देहरादून खेम बहादुर थापा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *