फिलिस्तीन के समर्थन में उतरी बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर
मुंबई
इजराइल और फिलिस्तीनी आतंकवादी ग्रुप हमास के बीच संघर्ष बढ़ता जा रहा है। हमास के आतंकियों ने इजरायल में तांडव मचाया है। इजराइल पर हमास के हमले के बाद फिलिस्तीन-इजराइल इलाके में हिंसा की नई लपटें उठने लगी हैं। हर तरफ तबाही का मंजर दिख रहा है। चीख-पुकार मची हुई है। इस क्रूरता और बर्बरता को देख हर कोई सन्न है। आकंड़ों के मुताबिक अब तक इजराइल में कम से कम 600 लोगों की मौत हुई है, जबकि 1590 लोग घायल हुए हैं। वहीं इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
स्वरा ने लिख, जब फिलिस्तीनियों पर इजरायल के अंतहीन अत्याचारों, फिलिस्तीनियों के घरों पर जबरन कब्जा, जबरन बेदखली, बसे इजरायलियों की कट्टरता और हिंसा, फिलिस्तीनी बच्चों और किशोरों की हत्या, दशकों तक गाजा और गाजा में नागरिकों की नाकाबंदी और बमबारी, जिसमें स्कूलों और अस्पतालों पर बमबारी (रंगभेद और कब्जे का उल्लेख नहीं करना) पर आपने सदमा और आतंक महसूस नहीं किया, तब मुझे इजराइल पर हुए अटैक पर शोक मना रहे लोगों का ये कृत पाखंड भरा लग रहा है।
