नई सरकार युवाओं के रोजगार को प्राथमिकता दें
देहरादून। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता सुमन कुमार मल्लिक ने उत्तराखंड में भाजपा नेताओं को जीत की बधाई दी। उम्मीद जताई कि भाजपा के नेता अब पुनः सरकार बनने के बाद युवाओं को रोजगार देने की मुद्दे को गंभीरता से जरूर लेंगे। मल्लिक ने कहा कि जीत और हार चुनाव का स्वाभाविक परिणाम है, परंतु उत्तराखंड में विकास हो यही सभी राजनीतिक दल के नेताओं की आस होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुराना राजनीतिक दल है। दिनों-दिन चुनाव में कांग्रेस के खराब परिणाम चिंतन का विषय हैं।
