मृतक आश्रितों ने नौकरी के लिए सौंपा मांगपत्र

काशीपुर। उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने नगर पालिका के दो मृतक आश्रितों को नौकरी दिलाने की मांग करते हुए ईओ को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को संघ के सदस्यों ने ईओ शाहिद अली से मुलकात कर मांगपत्र दिया। कहा की रंजीत सिंह पुत्र छोटे सिंह, शिवकुमार पुत्र घसीटा सिंह दोनों पालिका के स्थाई सफाई कर्मचारी थे। सेवाकाल के दौरान रंजीत की सड़क हादसे और शिवकुमार की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उन्होंने शासनादेश का हवाला देते हुए मृतक आश्रितों को नियुक्ति देने की मांग। ईओ ने मृतक आश्रितों की नियुक्ति करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में अनिल कुमार, शेखर, आलोक कुमार, राजन कुमार, रविंद्र कुमार, महेंद्र राही आदि शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *