अग्निपथ योजना के सर्मथन में बांटी मिठाई

काशीपुर। मंगलवार शाम को कुंडेश्वरी शहीद चौक पर विजयपथ पूर्व सैनिक संगठन के सचिव सूबेदार लाल सिंह की अध्यक्षता में अग्निपथ योजना के समर्थन में सभी संगठन के सदस्यों ने एकत्रित हुए। संगठन के सचिव ने कहा कि भारतवर्ष के नव युवाओं के स्वर्णिम भविष्य को संवारने के लिए एवं बेरोजगारी दूर भगाने के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शीर्ष टीम की अच्छी पहल है। शिवलालपुर के बीडीसी मेंबर धर्मपाल ने इस खुशी के अवसर पर मिष्ठान वितरण किया। यहां भाजपा की महामंत्री पूर्व सैनिक कुंडेश्वरी से मंगल सिंह रावत, कैप्टन प्रेम सिंह, चंद्रमणि नैनवाल, बालम सिंह, प्रताप सिंह, हयात सिंह, कल्याण सिंह, आनंद सिंह, राम सिंह नेगी आदि सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *