लापता को जीआरपी ने परिवार से मिलाया
रुड़की। घर से नाराज होकर एक व्यक्ति लापता हो गया। जीआरपी ने बाड़मेर ऋषिकेश एक्सप्रेस से बुजुर्ग को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जीआरपी चौकी प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि पचास साल का बेलड़ा कोतवाली रुड़की निवासी व्यक्ति 13 अप्रैल को घर से लापता हो गए थे। गुमशुदगी रुड़की कोतवाली में दर्ज थी। सूचना मिली की मंगलवार रात वह बाड़मेर ऋषिकेश एक्सप्रेस में सवार हैं। कांस्टेबल जाहुल हसन मिर्जा, प्रदीप सैनी और राजीव कुमार ने ट्रेन में पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया और व्यक्ति को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
