प्रधानों ने बताई समस्या, अफसरों ने दिया आश्वासन


 रुड़की। विकासखंड नारसन में क्षेत्र पंचायत की बोर्ड बैठक हुई। इसमें प्रधानों के साथ ही बीडीसी सदस्यों ने भी अपनी समस्याएं और प्रस्ताव रखे। साथ ही, सीडीओ ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। ब्लाक प्रमुख कोमल देवी की अध्यक्षता में बीडीसी की बैठक हुई। मोहम्मदपुर के ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उनके गांव की सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है, जिस पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। लाठरदेवा की ग्राम प्रधान ममता ने बताया कि उनके गांव में 24 बीघा का एक तालाब है, जिसमें गांव की जल निकासी होती है। लेकिन काफी समय से तालाब की सफाई नहीं होने से उसमें गंदगी जमा हो रही है। सीडीओ प्रतीक जैन और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही, बोर्ड बैठक में रखे गए सभी प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *