पेट्रोल डलवाकर भागे कार सवार
रुड़की। पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के बाद कार चालक फरार हो गए। औरंगजेबपुर, बुग्गावाला निवासी सेल्समैन गौरव सैनी ने बुग्गावाला थाने में तहरीर देकर बताया कि यूपी-14 नंबर की एक स्विफ्ट कार में सवार होकर चार युवक पहुंचे थे। उन्होंने 2100 रुपये का पेट्रोल भरावाया। बिना रुपये दिए गाड़ी को भगाकर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
