शास्त्रीय संगीत से गूंजेगी दून की शाम
देहरादून। पंडित सियाराम मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से बुधबार को होने वाली सांस्कृतिक संध्या में सुरमय शास्त्रीयय संगीत की प्रस्तुति होगी। इसमें एक साथ गायन, तंत्र वाद्य और सुषिर वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। ट्रस्ट के संस्थापक सचिव डॉ. सुमित आनंद ने बताया कि देहरादून में आईआरडीटी हॉल, सर्वे चौक में कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम बनारस घराने के प्रसिद्ध तबला वादक पंडित किशन महाराज की जन्म शताब्दी पर उन्हें समर्पित है। श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पौत्र और शिष्य देहरादून निवासी शुभ महाराज तबला बजाएंगे। इस के अलावा राशि पंत द्वारा ख्याल गायन, चित्रांक पंत और ललित सिसोदिया क्रमशः तबला और हारमोनियम पर हुनर दिखाएंगे
