भगवंतपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, मुकदमा दर्ज


देहरादून। भगवंतपुर में सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया गया। उससे लगती जमीन पर बहुमंजिला इमारत बनाने वाले ने यह फर्जीवाड़ा किया। मामले में आरोपी कब्जा करने के वाले खिलाफ दून की सदर तहसील के पटवारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। राजपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि सदर तहसील के पटवारी रविकांत धानिया ने तहरीर दी। बताया कि भगवंतपुर राजस्व ग्राम स्थित खसरा संख्या 38 का एक हिस्सा राजस्व जमीन है। इसके पास की जमीन संजीव वोहरा निवासी डिफेंस कॉलोनी, दिल्ली की है। उन्होंने जमीन पर कई मंजिला इमरात बनाई हुई है। आरोप है कि उन्होंने अपनी जमीन पर डेडएंड तक निर्माण किया। इसके बाद पक्का पुश्ता सरकारी जमीन पर बना दिया। शिकायत डीएम कार्यालय पहुंची। डीएम सोनिका ने मामले को गंभीरता से लिया। उनके आदेश पर नगर निगम की टीम ने मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने की पुष्टि हुई। पक्का पुश्ता ध्वस्त कराने की प्रक्रिया नगर निगम ने शुरू कर दी है। वहीं कब्जा कराने वाले आरोपी संजीव वोहरा के खिलाफ राजपुर थाने में मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *