कुमाँऊ विवि की टीम में अर्जुन का चयन

 

काशीपुर। रुद्रपुर में आयोजित कुमाऊं विश्वविद्यालय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में प्रर्दशन के आधार पर नार्थ जोन के लिए विवि की टीम में आईएमटी के बीकॉम के छात्र अर्जुन मक्कड़ का भी चयन हुआ है। संस्था के क्रीड़ा प्रभारी दीपक गुप्ता ने बताया है कि विवि की टीम नॉर्थ जोन में प्रतिभाग करने के लिए 14 अप्रैल को जयपुर के लिए रवाना होगी। संस्था की चेयरमैन विमला गुड़िया, एकेडमिक काउंसिल सदस्य डॉ. नीरज आत्रेय, चन्द्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की उपप्राचार्या डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, प्राचार्य (लॉ) डॉ. आरएन सिंह, निदेशक डॉ. केवल कुमार, निदेशक (प्रशासन , पीजी) पवन कुमार बख्शी, प्राचार्या (यूजी) डॉ. निमिशा अग्रवाल आदि ने बधाई दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *