मेले में हादसों को लेकर हुई सुरक्षा समिति की बैठक

 

चम्पावत। टनकपुर तहसील में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिसमें लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने पर विचार विमर्श किया गया। इधर, पुलिस ने ककराली गेट से लेकर भैरव मंदिर तक वाहनों की सघनता से चेकिंग की। सोमवार को तहसील में एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने वाहनों की सुरक्षा के लिए एक सुरक्षा समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा सड़क हादसे को रोकने के लिए सघन प्रयास किए जा रहे हैं। वाहनों की तेज गति पर नियंत्रण और ओवरलोडिंग वाहनों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। कहा सड़क सुरक्षा को लेकर जितने भी प्रभावी काम होगें, उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे। बताया सुरक्षा समिति की रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। वहीं सीओ अविनाश वर्मा के नेतृत्व में पुलिस कर्मीयों ने वाहनों की सघनता से चेकिंग शुरू कर दी है। बैठक में सीओ अविनाश वर्मा, एआरटीओ सुरेंद्र कुमार और नायब तहसीलदार पिंकी आर्या रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *