प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित

 

विकासनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित एसटीइएम 22 प्रतियोगिता में पछुवादून, जौनसार बावर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को शनिवार को सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने और उनकी वैज्ञानिक सोच को विकसित करने के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत एसटीइएम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगता के तहत पछुवादून, जौनसार बावर के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वर्गों में अपने आविष्कारों और नवीतम विचारों को प्रस्तुत किया। जूनियर हाईस्कूल सभावाला की मार्गदर्शक शिक्षिका अर्चना पंत ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत नियमित संसाधनों में अधिकतम उत्पादकता अर्जित करने की कला भी छात्र-छात्राओं को सिखाई गई। उन्होंने कहा कि सिर्फ शिक्षित होना ही काफी नहीं है, बल्कि शिक्षा के माध्यम से रचनात्मकता, सृजनात्मकता एवं प्रयोगात्मक सिद्धांतों को विकसित किया जाना चाहिए। प्रतियोगिता के तहत राइंका क्वानू की छात्रा सोनाक्षी नेगी ने प्रथम, अंशिका नेगी ने तृतीय स्थान, रोहित, विदुषी ने सांत्वना पुरस्कार, राइंका अटाल के अक्षत ने तृतीय स्थान, राइंका सावड़ा की गुंजन ने सांत्वना पुरस्कार, राउमावि बागथात की अंशिका चौहान ने प्रथम, विदिका शर्मा ने तृतीय स्थान, राइंका कालसी की सृष्टि ने प्रथम, राउमावि पिपाया की ऋषिका ने प्रथम, राउमावि दातनू की लक्की वर्मा द्वितीय, जूहा सभावाला की आसिफा तृतीय, जूहा स्कमल जस्सोवाला की सिमरन, प्रशांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि राइंका मेदनीपुर-बद्रीपुर की सोनिया ने द्वितीय, हर्ष राठौर ने तीसरा स्थान और साहिबा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *