नशे में घुत कार चालक ने सडक किनारे खडे वाहनों को रौंदा
हरिद्वार
कनखल थाना क्षेत्र के होटल एबोर्ड वाली गली में तेज रफ्तार कार ने कालोनी में आतंक मचा दिया । तेज रफ्तार कार ने सडक किनारे खडी बाइको व स्कूटीयो को रौंद डाला और पास में खडे लोगो ने बडी मुशकिल से अपनी जान बचायी । वही भाजपा के कोषाध्यक्ष की सडक किनारे खडी स्कूटी में भी कार चालक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। बताया जा रहा कार चलाने वाला नशे में घुत था जो किसी बार्ड का पार्षद बताया जा रहा है। जो घटना के समय चालक फरार हो गया था। मौके पर पहुची कनखल पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर घटना करने वाले चालक की तलाश जुटी हुई है।
