बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ ही क्रिएटिविटी बेहद जरूरी: सांसद डा. कल्पना सैनी
ऋषिकेश। भाजपाइयों ने विभिन्न जगहों पर परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसके तहत लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन को भी सुना। वक्ताओं ने इस कार्यक्रम को युवाओं के लिए लाभकारी बताया। शुक्रवार को भाजपा के सांगठनिक जिले ऋषिकेश के अन्तर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल आवास विकास हुआ। सभी ने पीएम मोदी के संबोधन को सुना। राज्य सभा सांसद डा. कल्पना सैनी ने कहा कि स्कूलों में बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ ही क्रिएटिविटी बेहद जरूरी है। कहा कि परीक्षा के दिनों में बच्चों में तनाव देखने को मिलता है। इसके लिए शुरू से ही बच्चों को मन लगाकर अध्ययन करना चाहिए, ताकि परीक्षा के समय उन्हें तनाव महसूस ही न हो। जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि हर बच्चा अपने आप में अद्भुत है। मोबाइल आपसे महान नहीं हो सकता। इसलिए बच्चों को जितना हो सके मोबाइल से अपने आप को दूर रखना चाहिए और अपना ध्यान क्रिएटिव चीजों में लगाना चाहिए।
मौके पर प्रधानाचार्य राजेंद्र पांडेय, लायंस क्लब के चेयरमैन अंकुर अग्रवाल, कार्यक्रम प्रभारी दीपक धमीजा, सह प्रभारी गणेश रावत, दिनेश सजवाण, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह, सुमित पंवार, अरुण शर्मा, पार्षद विकास तेवतिया, जयेश राणा, शिव कुमार गौतम, राजू दिवाकर, बालम सिंह रावत, राहुल अग्रवाल, अंकित बिजल्वाण, माधवी गुप्ता, सीमा रानी, पंकज शर्मा, नितिन सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
