एटीएम में डाका डाल रहे बदमाश रंगे हाथ धरे


हरिद्वार। कनखल क्षेत्र के जगजीतपुर में पीएनबी एटीएम में डाका डाल रहे पांच बदमाश देर रात रंगे हाथ कनखल पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपियों के कब्जे से असलहे, धारदार हथियार, सिक्योरिटी लॉक सिस्टम समेत एटीएम तोड़ने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाते हुए पांच हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है।
घटना रविवार देर रात की है। देर रात गश्त कर रहे चेतक सवार पुलिसकर्मी सुनील राणा और गजय तोमर जगजीतपुर में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के पास से गुजरते हुए अजीब से आवाज आने पर ठहर गए। एटीएम का शटर बंद था और चंद कदम की दूरी पर एक युवक मौजूद था। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने युवक को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ शुरू की। जिसके बाद युवक ने घटना के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस फोर्स की मदद से गस्त कर रहे पुलिसवालों ने एटीएम के अंदर मौजूद चार बदमाशों को दबोच लिया गया। मौके पर एमटीएम मशीन क्षतिग्रस्त मिली और ये सभी पैसे निकालने के प्रयास में जुटे हुए थे।
एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि आरोपियों की पहचान अमन, अभिषेक निवासी गांव मुंडाखेड़ा लक्सर, विशाल, दीक्षांत, नरेश निवासी फेरपुर पथरी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजा गया। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो कारतूस, एक कुल्हाड़ी, एक हथौड़ी, एक छेनी, दो टूटे हुए सीसीटीवी कैमरें एवं एक सिक्योरिटी लॉक सिस्टम बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि एटीएम के अंदर 13.54 लाख रुपये की रकम थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *