पुलिस ने महिलाओं को आत्म रक्षा के गुर सिखाए
हरिद्वार। सोमवार को थाना श्यामपुर पुलिस ने गौरा शक्ति अभियान के अंतर्गत श्यामपुर के डिवाइन कॉलेज ऑफ नर्सिंग में 60 महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही आत्म रक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि महिलाओं पर बढ़ते अपराध के चलते सरकार ने गौरा शक्ति ऐप और आत्म रक्षा के लिए ट्रेनिंग दे कर महिलाओं और बालिकाओ को स्वयं की रक्षा के लिए जागरूक किया। शिविर में उप निरीक्षक राखी रावत, शशि बाला, शोभा, मंजीता चौहान, ऋतु शर्मा ने महिलाओं को जागरूक किया।
