सीडीएस रावत व अन्य शहीद अधिकारियों मोमबत्ती जला कर श्रद्धांजलि दी
अल्मोड़ा
सीडीएस जनरल रावत सहित हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि दिए जाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सोमवार की रात भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नगर के गांधी पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर हादसे में मारे गए जनरल रावत सहित सभी सैन्य अधिकारियों का भावपूर्ण स्मरण किया। दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मामों की शांति के लिए पार्थना की गई। वक्ताओं ने कहा कि जनरल रावत सहित वीर सैनिकों का बलिदान देश हमेशा याद रखेगा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने शहीदों के सम्मान में दर्जनों दीये जलाकर वंदे मातरम व जय हिंद की आकृति भी बनाई। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन नेगी, राजेश रौतेला, शशांक रावत, कमल कुमार, कैलाश बिष्ट, साहिल बेलवाल, कमल कुमार, गौरव बिष्ट, हार्दिक जनी, सुधांशु भट्ट, शुभाशीष, अखिलेश जोशी आदि ने भाग लिया।
