उपनल कर्मियों की हड़ताल जारी 69 वें दिन भी जारी

हल्द्वानी।

दो सूत्री मांगों को लेकर एसटीएच और मेडिकल कॉलेज के उपनल कर्मचारियों की हड़ताल 69वें दिन भी जारी रही। मंगलवार को बुद्ध पार्क में उपनल कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया।
इस दौरान उपनल कर्मचारियों ने कहा कि वह अपनी जायज मांगों को उठा रहे हैं। जब तक उनकी दो सूत्री मांग पूरी नहीं हो जाती है उनकी हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंन सरकार से मांगों को पूरा करने को कहा है, ताकि वे काम पर लौट सकें। इस दौरान पीएस बोरा, मोहन रावत, मीना गुप्ता, विजय रौतेला, कैलाश भट्ट, खेमराज शाहू, प्रेमा ओली, उमा डांगी, सुशील कुमार, सोनू, प्रकाश लोहनी, राजेन्द्र सिंह राणा, संजय पांडे, राकेश कुमार, नेत्रपाल, मोनिका, मुन्नी, अजय कुमार, मनीष तिवारी, मुरली भट्ट, दीपक पांडे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *