एसएमजेएन कालेज में किया सिंगल यूज प्लास्टिक निस्तारण समिति का गठन

हरिद्वार

उच्च शिक्षा निदेशक हल्द्वानी के निर्देशानुसार एसएमजेएन कालेज में सिंगल यूज प्लास्टिक निस्तारण समिति का गठन किया गया। समिति में डा.मनमोहन गुप्ता, डा.तेजवीर सिंह तोमर, डा.जगदीश चन्द्र आर्य, डा.नलिनी जैन, विनय थपलियाल, डा.सुषमा नयाल, डा.मनोज कुमार सोही, डा.शिव कुमार चौहान, डा.विजय शर्मा, डा.प्रज्ञा जोशी, डा.लता शर्मा, डा.मोना शर्मा, मोहनचन्द्र पाण्डेय, कु.अमूल्य सक्सेना, कु.अंशिका, सत्यम जोशी को शामिल किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए कॉलेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी महाराज समिति के संरक्षक रहेंगे। समिति महाविद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार के प्लास्टिक का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबन्धित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करेगी। डा.संजय कुमार माहेश्वरी, समन्वयक आईक्यूएसी ने बताया कि महाविद्यालय में कूडे को प्रत्येक विभाग, संकाय से उठाकर नियत स्थान पर एकत्र किया जायेगा तथा सम्बन्धित निकाय से सम्पर्क स्थापित कर कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबन्ध रहेगा। जिसके लिए छात्र-छात्राओं को कक्षाओं में अथवा सूचना के माध्यम से जागरूक किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *