पेयजल विवाद समाधान को बैठक हुई
नैनीताल
तिवारी गांव में चल रहे पानी के विवाद को लेकर बुधवार को खंड विकास अधिकारी महेश गंगवार तथा ग्राम प्रधान रोहित तिवारी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें सभी विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में ग्राम सभा में 2 जल मित्रों पंकज तिवारी तथा हीरा बल्लभ का चयन किया। पुरानी स्वजल की लाइन की देखरेख का भार पूर्व प्रधान प्रकाश लाल वर्मा को वर्तमान ग्राम प्रधान रोहित तिवारी के निर्देशन में किया जाएगा। तय किया गया कि जल मित्रों को प्रति परिवार पानी की लाइन ठीक करने के लिए 50 रुपये दिए जाएंगे। बैठक में विनोद कुमार, दिनेश सैनी, जल संस्थान के एई डीएस बिष्ट, जेई राजीव कुमार आदि मौजूद रही।
