आपदा प्रभावित गांव में प्रभावितों से की मुलाकात

चमोली।

कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी के प्रतिनिधि एनएस नेगी एवं भाजपा जिमंत्री एएस नेगी ने आदिबदरी तहसील के मालसी गांव में गत दिनों आपदा की जद से प्रभावित विधवा महिला गुड्डी देवी भेंट की तथा उन्हें सरकार द्वारा हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिया। बताते चले कि गत 18/19 अक्टूबर की रात को भारी बारिश के बाद गौशाला के पीछे हुये भूस्खलन व उसके मलबे की जद में आने से मालसी गांव की गुड्डी देवी की दो जर्सी गायें व एक बछडा इसकी चपेट में आने से जिंदा दफन हो गये थे। गुड्डी देवी गाय का दूध बेच कर किसी प्रकार अपना व अपने दो बच्चों का भरण पोषण करती थी। इसी गांव में मनवर सिंह पुत्र दयाल सिंह के घर के आगे का पुस्ता भी टूट गया था। जिससे आवासीय भवन को खतरा पैदा हो गया है। इस दौरान मौजूद आदिबदरी के राजस्व उप निरीक्षक डीएस चौहान ने बताया कि इन दोनों घटनाओं की साथ ही राप्रावि में आये मलबे की रिर्पोट बना कर आदिबदरी तहसील प्रशासन को भेजी जा रही है। मौके पर ग्रामीण, दर्शन सिंह, मेहरवान सिंह, भानवत सिंह आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *