दिग्विजय बने लखवाड़ बांध विस्थापित संघर्ष समिति के अध्यक्ष

 

विकासनगर। लखवाड़ बांध विस्थापित संघर्ष समिति की रविवार को जमुना पुल स्थित एक होटल में बैठक संपन्न हुई। बैठक में समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नव गठित कार्यकारिणी में दिग्विजय सिंह चौहान अध्यक्ष, चतर सिंह चौहान, बलवीर चौहान, कुंवर सिंह उपाध्यक्ष, राजेश चौहान महामंत्री, जयपाल सिंह, नरेश चौहान सचिव और भरत सिंह का उप सचिव नियुक्त किया गया। जबकि सुमित चौहान, जगत सिंह, राजेंद्र सिंह, टीकम सिंह आदि कार्यकारिणी सदस्य नामित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *